फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Personality development information given to students

Rewari News: विद्यार्थियों को दी व्यक्तित्व विकास की जानकारी

Thu, 25 Dec 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Personality development information given to students
भिवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी और इंटरैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को एक निजी विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब की तरफ से बॉडी लैंग्वेज की पहली छाप विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता सर्टिफाइड इमेज कंसल्टेंट अंजलि शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे बॉडी लैंग्वेज, हाव-भाव और पहली छाप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कितनी निर्णायक भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आत्मविश्वासपूर्ण खड़े होने-बैठने के तरीके, आंखों का संपर्क बनाए रखने, हाथों के सही इशारे और चेहरे के भावों के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने बताया कि ये छोटी-छोटी बातें किसी व्यक्ति की सकारात्मक या नकारात्मक छवि कैसे तय करती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और विषय से जुड़े कई प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान देते हैं। सेमिनार का संचालन रोटरी क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट आरसी जैन और रोटेरियन गार्गी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अंजलि शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इंटरैक्ट क्लब के प्रेसिडेंट मास्टर आर्यन शर्मा और सेक्रेटरी जतिन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। आयोजकों ने भविष्य में और अधिक विद्यालयों में ऐसे उपयोगी सेमिनार आयोजित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed