फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Perera became the cross country winner in senior and Rejangala Sadan in junior.

Rewari News: वरिष्ठ में परेरा तो कनिष्ठ में रेजांगला सदन बनी क्रॉस कंट्री विजेता

Sun, 08 Dec 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Perera became the cross country winner in senior and Rejangala Sadan in junior.
कुंड। ग्राम गोठरा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में शनिवार सुबह क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ वर्ग के सदनों के मध्य 7 किलोमीटर, कनिष्ठ वर्ग में 5 किलोमीटर तथा कनिष्ठतम वर्ग में 3 किलोमीटर लंबी दौड़ आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य कैप्टन बृजकिशोर ने वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के सदनों के मध्य 7 किलोमीटर लंबी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वहीं, उप-प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहर व वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान उनके साथ उपस्थित रहे। वरिष्ठ वर्ग में 215 कैडेट्स, कनिष्ठ वर्ग में 106 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। वहीं कक्षा 6 के कनिष्ठतम वर्ग में 77 कैडेट्स व 30 गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लेकर अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कैप्टन बृजकिशोर ने प्रत्येक वर्ग के शीर्ष पांच प्रतिभागियों को पदक व प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके साथ ही विजेता परेरा सदन व रेजांगला सदन को क्रॉस कंट्री ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रबंधक अरविंद कुमार, सीएचएम थान सिंह, हवलदार रमन थापा, एनसीसी स्टॉफ, शिक्षकों व सभी कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग का परिणाम
वरिष्ठ वर्ग में कैडेट आर्यन, कैडेट प्रिंस, कैडेट मोहित, कैडेट धैर्य और कैडेट भूपेश यादव ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किए। कनिष्ठ वर्ग में कैडेट सिप्पू यादव, कैडेट आकाशदीप, कैडेट आर्यन, कैडेट सौरभ व कैडेट कार्तिक ने पांच शीर्ष स्थान प्राप्त किए। समूह स से कैडेट उज्ज्वल, कैडेट सुधांशु, कैडेट अभिमन्यु राज, कैडेट लक्ष्य और कैडेट आयुष ने शीर्ष पांच स्थानों पर कब्जा किया।



रेजांगला ने कारगिल को दो अंकों से पराजित कर जीती ट्रॉफी
लड़कियों की क्रॉस कंट्री स्पर्धा में कैडेट पारुल, कैडेट रिचा, कैडेट देवयानी, कैडेट रितिका, कैडेट सुमन, कैडेट दीक्षिता व कैडेट भक्ति ने अपने-अपने समूह में पदक प्राप्त किए। वरिष्ठ सदनों के संयुक्त परिणाम के आधार पर परेरा सदन क्रॉस कंट्री दौड़ का विजेता बना। मानेकशॉ सदन को उप-विजेता घोषित किया गया। अधीनस्थ सदन रेजांगला ने कारगिल को दो अंकों से पराजित कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed