{"_id":"61afa4a5063bdf5da054801a","slug":"people-who-have-been-vaccinated-are-less-at-risk-from-omicron-dr-ashok-rewari-news-rtk6320624200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ओमिक्रॉन से खतरा कम : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ओमिक्रॉन से खतरा कम : डॉ. अशोक
विज्ञापन
रेवाड़ी। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए इससे बचाव के इंतजाम के साथ ही वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ओमिक्रॉन से खतरा कम है। उक्त बातें नागरिक अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहीं हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए अब टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिले में अभी तक 97 प्रतिशत से अधिक कोरोना की पहली डोज, व 57 प्रतिशत से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में भी टीमें भेजकर लोगों को टीके की डोज लगाई जा रही है, ताकि ओमिक्रॉन के खतरे को कम किया जा सके। इससे पहले लोगों से पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन दूसरी डोज का समय पूरा होने के बाद भी बहुत से लोग डोज लगवाने नहीं पहुंचे, जिसकी वजह से धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान धीमा पड़ गया। ऐसे लोगों को फिर से फोन पर मैसेज भेजने के साथ ही गांवों में भी टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
आज 46 स्थानों पर लगेगा कोरोना से बचाव के लिए टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 46 स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। शेड्यूल अनुसार पहली डोज के लिए तीन स्थानों पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व 40 स्थानों ऑनस्पाट वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा दूसरी डोज के लिए 45 स्थानों पर आनलाइन बुकिंग के तहत व 46 स्थानों पर ऑनस्पाट टीका लगाया जाएगा। जिले में नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4, यूपीएचसी कुतुबपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, यूपीएचसी आकेड़ा, पीएचसी डहीना, पीएचसी जाटूसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी धारूहेड़ा, पीएचसी मसानी, पीएचसी भाड़ावास, पीएचसी संगवाड़ी सहित 46 स्थानों पर कोरोना की टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-----------------------------