{"_id":"649b3433038b9a3f1b0ce134","slug":"people-upset-due-to-water-logging-problem-of-drinking-water-also-arises-rewari-news-c-198-1-rew1001-1645-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जलभराव से लोग परेशान, पेयजल की भी समस्या खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जलभराव से लोग परेशान, पेयजल की भी समस्या खड़ी
Wed, 28 Jun 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण नालों की सफाई नहीं होने की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त वाटर टैंक की व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।
नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई के लिए टेंडर नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में नालों में कचरा जमा हो गया है। इसके कारण पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव है। इससे लोगों को आवागन में परेशानी सामना करना पड़ रहा है।
समस्या ज्यों की त्यों
एक ओर शहर में बारिश के कारण हर जगह जलभराव है। वहीं, दूसरी तरफ लोग पीने के पानी को लेकर तरस रहे हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी कई बार मामले में अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
- बीरेंद्र सिंह, यादव नगर
-- -- -- -
पीने की पानी के लिए परेशानी
यह शहर के लोगों के लिए बेहद चिंताजनक बात है कि बारिश के कारण शहर में जलभराव हो रहा है। दूसरी ओर पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।
- रामनिवास शास्त्री, अजय नगर
-- -- -- --
वर्जन:
शहर में फिलहाल पानी की राशनिंग की हुई है। नहर 9 जुलाई तक आने की संभावना है। अभी मानसून भी सक्रिय है, इससे आने वाले समय में पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- दीपक यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
बाक्स
नहर में पानी आने के बाद सुचारु मिलेगी आपूर्ति
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए वाटर टैंकों में पानी की क्षमता कम होने के कारण 15 जून के बाद से 1 दिन छोड़ 1 दिन पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई है। संभवत 9 जुलाई को नहर में पानी आएगा। उसके बाद शहर को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति मिलेगी। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण शहर के लोगों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। शहर में वाटर टैंक की क्षमता कम है और अतिरिक्त वाटर टैंक बनाने के लिए प्रशासन अभी तक जमीन चिह्नित नहीं कर पाया है। दूसरी ओर बीते सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव है जिसे न केवल लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि अधिक जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
अतिरिक्त वाटर टैंक के लिए जगह नहीं कर पाए चिह्नित
शहर में पानी के लिए स्टोरेज क्षमता का लंबे समय से अभाव है। पानी की स्टोरेज क्षमता कम होने के कारण लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हर 15 दिन बाद पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाती है।