{"_id":"65a17112a2b2a8c17f0baf38","slug":"people-sleeping-in-the-open-are-being-provided-shelter-in-night-shelters-rewari-news-c-198-1-rew1001-8491-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में दिलवाया जा रहा आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में दिलवाया जा रहा आश्रय
Fri, 12 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। ठंड में खुले में सो रहे बेघर लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की और से विभिन्न टीमें बनाई गई। जो खुले में सो रहे लोगों को जागरुक कर उन्हें रैन बसेरों में आश्रय दिलाने के साथ-साथ कंबल भी वितरित कर रही है।
रेडक्रॉस टीम ने जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, शिव चौक, धारूहेड़ा चुंगी सहित अन्य जगहों पर निरीक्षण करते हुए खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में जाकर सोने के लिए जागरूक किया गया और उन्हें कंबल भी वितरित किए। डीसी ने जिला के सभी सामाजिक संगठनों व समाज सेवियों से आह्वान किया कि वे खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में आश्रय दिलवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।