फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People should respect the nation by treating it like a god: Swami Dharmadev

राष्ट्र को देव तुल्य मानकर इसका आदर करें लोग : स्वामी धर्मदेव

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
People should respect the nation by treating it like a god: Swami Dharmadev
भूमि पूजन करते मुख्य अतिथि व अन्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्री और वैज्ञानिक कल्पना चावला के नाम पर सभागार भवन का उद्घाटन, मूर्ति अनावरण एवं अकादमिक भवन के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी धर्मदेव ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र को देव तुल्य मानकर सभी लोगों को इसका आदर करना चाहिए। देश के लिए समर्पित रहकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। आज के बच्चे, कल का भविष्य हैं। इस कारण मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए उनमें सुसंस्कारों का बीज बोना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के लिए चले संघर्ष में लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज हम सभी को देश की उन्नति के लिए अपने श्रम की आहुति देने की आवश्यकता है। आज राष्ट्र के लिए हम जितना पसीना बहाएंगे, उसे उतना ही आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जीवित रहने का अर्थ केवल सांस लेना ही नहीं होता। जीवन जीना एक कला की तरह है, परंतु विडंबना यह है कि बहुत सारे लोगों की आयु का एक बहुत बड़ा भाग यह सीखने में ही चला जाता है कि जीवन को जीना कैसे चाहिए। जीवन लंबा चाहे न हो परंतु श्रेष्ठ होना चाहिए। इसके लिए हमें वाणी की बजाए हमारे अच्छे कर्मों को अधिक बोलना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव थे। विश्वविद्यालय पुस्तकालय परिसर में विद्या की देवी सरस्वती की मूर्ति तथा महर्षि चरक वाटिका में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। यूआईईटी भवन में नवनिर्मित लगभग 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाले कल्पना चावला सभागार भवन का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि ने किया। साथ ही अकादमी भवन के लिए भूमि पूजन व कार्यक्रम की स्मृतियों को यादगार बनाए रखने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके गक्खड़ ने गुलदस्ता भेंट करके अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का सजीव संचालन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर सुधीर यादव ने किया। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed