{"_id":"65c141fc59c84eff27087268","slug":"people-reached-dmc-office-and-demanded-legalization-of-colonies-rewari-news-c-198-1-rew1001-200485-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीएमसी दफ्तर पहुंचकर लोगों ने कालोनियों को वैध करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीएमसी दफ्तर पहुंचकर लोगों ने कालोनियों को वैध करने की मांग की
Tue, 06 Feb 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को सात कालोनियों के लोग डीएमसी दफ्तर पहुंचें। लोगों की केवल एक ही मांग थी, सात अवैध कालोनियों को अप्रूव किया जाए। यह वही कालोनियां हैं जो अप्रूव नहीं हो पाई है।
इस दौरान कई पार्षद भी शहरवासियों के मुद्दे पर एकजुट दिखाई दिए। लोगों का विरोध देख डीएमसी उदय सिंह ने भी नगर परिषद व डीटीपी अधिकारियों को समाधान निकालने के आदेश दिए। कहा कि जिस तरह से देरी के आरोप लगाए जा रहे हैं, किसी की लापरवाही रही है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिला नगर योजनाकार से भी लिखित में जवाब मांगा जाएगा। बता दें कि नगर निकाय के अधिकारी जहां 18 जनवरी को आए पत्र को अगले ही दिन डीटीपी के पास भेजने का दावा कर रहे हैं, वहीं डीटीपी विभाग देरी से पत्र मिलने की बात कह रहा हैं। लेकिन यहां सवाल आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है, यदि 18 जनवरी को आए आब्जेक्शन को समय पर दुरुस्त किया जाता तो शायद हजारों की संख्या में लोगों को राहत मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।