{"_id":"68bb3889f5d45702cf0c123a","slug":"people-from-16-villages-applied-for-housing-rewari-news-c-198-1-rew1001-225236-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आवास के लिए 16 गांवों के लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आवास के लिए 16 गांवों के लोगों ने किया आवेदन
Sat, 06 Sep 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले के 16 गांवों के लोगों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पोर्टल पर आवेदन किया है।
उन्होंने बताया कि आवेदन के आधार पर संभावना तय की जाएगी कि कितने पात्रों को इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस स्कीम पर काम कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 7 गांवों के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है।
अभी 14 गांवों के लाभपात्रों की वेरिफिकेशन कर सूची भिजवाई जानी है, जिसमें से 10 गांवों का सत्यापन हो चुका है। डीसी ने बताया कि गांवों में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले प्लाटों के लिए गांवों से जुड़ता हुआ कम से कम 2 करम का रास्ता अवश्य होना चाहिए, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ग्राम पंचायत के आवेदनों के लिए 100 वर्ग गज के आवासीय प्लाट व महाग्राम पंचायत के आवेदकों के लिए 50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर लोगों को पक्का घर देना है।