फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People danced to the tune of Mangal Murti, Bappa's fame everywhere

Rewari News: मंगल मूर्ति की धुन पर झूमे लोग, हर तरफ बप्पा की धूम

Sat, 30 Aug 2025 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
People danced to the tune of Mangal Murti, Bappa's fame everywhere
-फोटो 54 : गणपति धाम में गणेश जी के दर्शन को पहुंची महिलाएं। संंवाद - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर के विभिन्न मंदिरों में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। घर-घर में गणपति का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति का गुणगान किया। शहर के सुभाष चौक स्थित गणपति महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महिला मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया गया। वहीं दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित गणपति मंगलधाम में भी कार्यक्रम हुए। महिलाओं की भीड़ गणपति के दर्शन के लिए लगी रही।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन भी शहर में कई स्थानों पर गणपति उत्सव की धूम रही। गणपति की आराधना के साथ भजन कीर्तन भी दिन भर चलता रहा। सुबह और शाम के समय पंडालों में आरती हुई। बप्पा को भोग लगाया गया।
विज्ञापन

6 सितंबर तक शहर में गणपति उत्सव की धूम रहेगी। 7 को गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बप्पा का नदी में विसर्जन करेंगे। पंडाल में सजे गणपति को खुश करने के लिए श्रद्धालु मोदक से लेकर काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग स्थानों पर गणपति के पंडाल सजे हुए हैं। सुबह और शाम के समय आरती होती है और प्रसाद वितरित किया जाता है। कई दिनों से मंदिरों, कॉलोनियों और घरों में विघ्नहर्ता विराजमान हैं।

-फोटो 54 : गणपति धाम में गणेश जी के दर्शन को पहुंची महिलाएं। संंवाद

-फोटो 54 : गणपति धाम में गणेश जी के दर्शन को पहुंची महिलाएं। संंवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed