फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People benefiting from Guarantee Van

Rewari News: गारंटी वैन से लाभांवित हो रहे लोग

Sun, 24 Dec 2023 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
People benefiting from Guarantee Van
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के नोडल अधिकारी और एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार 24 दिसंबर को 25वें दिन में प्रवेश कर गई है। यात्रा गांव-गांव जाकर आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करते हुए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की दे रही है। लाभार्थी एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं के समाधान व योजनाओं का लाभ मिलने से खुश नजर आ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वैन में अपना विश्वास दिखाकर लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

एडीसी पाटिल ने बताया कि आज निर्धारित शेड्यूल अनुसार प्रात: 10 बजे से व सायं 3 बजे से गांवों में पहुंचकर लोगों को लाभांवित करेंगे। प्रचार वाहन नंबर-1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव बालियर कलां में सुबह 10 बजे से व बालियर खुर्द में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव गाधला में सुबह 10 बजे से व गुड़ियानी में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव भांडौर में सुबह 10 बजे से व गांव पीथड़ावास में सायं 3 बजे से तथा प्रचार वाहन नंबर 4 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ी रामगढ़ में सुबह 10 बजे से व कुमरोधा में सायं 3 बजे से पहुंचकर आमजन को सरकार की अंत्योदय व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं बारे जागरूक करते हुए विभिन्न सेवाओं का लाभ देकर लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed