फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   people are upset due to the terror of monkeys in zainabad

जैनाबाद में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से निजात दिलाने की उठाई मांग

Sun, 26 Jul 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
people are upset due to the terror of monkeys in zainabad
गांव जैनाबाद के ग्रामीण पिछले एक वर्ष से लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या से खासे परेशान हैं। बंदरों के भय के कारण बच्चों ने छत पर जाना ही छोड़ दिया है। लोगों ने घरों की सीढ़ियों के दरवाजों को भी लंबे समय से नहीं खोला है। बच्चों में दहशत इस कदर हावी है कि बच्चे घरों से बाहर खेलने में भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण शेर सिंह, सज्जन सिंह, सतीश कुमार, करण सिंह, प्रदीप कुमार, पृथ्वी सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि गांव में पिछले एक साल से बंदरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक साथ एक झुंड चलते है और घरों में उत्पात मचाते हैं। जब इन्हें भगाने का प्रयास किया जाता है तो ये काटने को दौड़ते हैं। अब धीरे-धीरे ये बंदर हिंसक भी होते जा रहे हैं। इनके आतंक के कारण बच्चे भी घरों में कैद होकर रह गए हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों व महिलाओं को रहती है।
विज्ञापन

छत पर जाते ही कर देते हैं हमला
पिछले एक माह के दौरान घर में काम कर रही महिला को बंदरों के झुंड ने हमला करके घायल कर दिया था। इसके अलावा घर की छत पर पानी की टंकी साफ कर रहे युवक पर अचानक हमला करने से वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुका है। घरों की छतों पर रखी पानी की टंकी से लेकर डिस की छतरी तक को तोड़ देते हैं। इसके अलावा अब यह बंदर इतने ढीठ हो गए हैं कि फ्रीज से भी खाने-पीने के सामान को चोरी कर ले जाते हैं। वहीं बाजार से सामान लेकर आते समय भी अचानक हमला कर थैली तक को छीन ले जाते हैं। ग्रामीणों से प्रशासन से इन बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed