फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People are suffering due to humidity and heat, the temperature has crossed 44 degree Celsius

उमस और गर्मी से लोग बेहाल, तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस के पार

Wed, 29 Jun 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to humidity and heat, the temperature has crossed 44 degree Celsius
रेवाड़ी। तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस का दौर मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सोमवार के मुकाबले अधिक उमस होने के कारण आमजन को घरों में कूलर-पंखों के आगे भी ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। उमस के कारण दिनभर लोगों के कपड़े पसीने से भीगे रहे। हालांकि शाम के समय तेज हवाएं जरूर चलीं, लेकिन आमजन को उमस से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.2 तथा न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गत 23 जून को हुई वर्षा के पश्चात आमजन को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन उसके पश्चात से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी के कारण आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से 29 जून से मौसम परिवर्तन होने के साथ ही वर्षा होने की संभावना जताई गई है। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, इससे पहले अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed