फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People angry over flyover construction not starting

Rewari News: फ्लाईओवर का निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों में रोष

Tue, 20 Aug 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
People angry over flyover construction not starting
फोटो: 06रेवाड़ी। ओवरब्रिज का वह हिस्सा जिसे रेलवे ने करना है तैयार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में रोष है। यह ओवरब्रिज 18 महीने में बनना था लेकिन तीन वर्ष बाद भी यह आधा ही बन पाया है।
भाड़ावास रोड क्षेत्र के प्रधान जसवीर चौधरी ने 20 अगस्त तक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के लिए बावल रोड पर पड़ने वाले 35 गांवों के लोगों से समर्थन मांगेंगे। ओवरब्रिज नहीं बनने से बावल रोड पर पड़ने वाले 35 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि लोगों को छोटे-मोटे काम के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है और रेवाड़ी जाने का एकमात्र यही रास्ता है। इस रास्ते के बंद होने की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे -15 पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग नंबर-61ए (भाड़ावास फाटक) पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड कम छोड़े जाने से लोग परेशान हैं। देवेंद्र, राजेश, जसवंत, पवन ने बताया कि सर्विस रोड 6 फीट से भी कम रहने से भविष्य में समस्या होगी।बिजली विभाग के खंभे, पानी की लाइन व सीवर लाइन बिछाने के बाद यह रास्ता और भी संकरा हो जाएगा और चारपहिया वाहन नहीं गुजर पाएंगे जिससे लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed