फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patients are having to wait six months for an ultrasound scan.

Rewari News: अल्ट्रासाउंड जांच के लिए छह माह करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 21 Jun 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Patients are having to wait six months for an ultrasound scan.
सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को पांच से छह महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी वजह एक ही डॉक्टर पर अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी होना है। इसकी वजह से मरीजों को जांच के लिए लंबी तारीखें दी जा रही हैं, जिससे उनका समय पर उपचार प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि गंभीर मरीजों को निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी केवल एक डॉक्टर पर है। उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के साथ अन्य प्रशासनिक और चिकित्सकीय व्यवस्था की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। ऐसे में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के मुकाबले जांच की क्षमता कम पड़ रही है। इससे अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों का लंबी तारीखें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले अस्पताल में कार्यरत एक अन्य डॉक्टर को कोरियावास मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। इसके बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाओं का पूरा भार एक ही डॉक्टर पर आ गया। समय से अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों का इलाज समय से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर के प्रतिनियुक्ति पर जाने का खामियाजा रेवाड़ी की जनता को नहीं भुगतना चाहिए। अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। मरीजों को समय पर जांच व उपचार मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर गए डॉक्टर की वापसी सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से बात की जाएगी। अस्पताल में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे।

----------------
कमेटी के निरीक्षण में मिली थी खामियां
हाल ही में हरियाणा विधानसभा की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा समिति ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था तो कई गंभीर खामियां और बदहाली खुलकर सामने आई थीं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सबसे बदतर स्थिति अल्ट्रासाउंड और दवाइयों की उपलब्धता को लेकर मिली है, जिस पर कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed