फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Passengers troubled by crowd in trains and buses

Rewari News: ट्रेनों और बसों में भीड़ से यात्री परेशान

Fri, 14 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Passengers troubled by crowd in trains and buses
फोटो: 09रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ट्रेनों और बसों में भीड़ से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर टिकट कटवाने के लिए लंबी कतार लग रही है। सामान्य टिकट पर यात्रा करना किसी चुनौती से कम नहीं। जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की भी जगह नहीं थी।

दूसरी ओर बसों की यात्रा करने के लिए भी सवारियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। अधिकतर बसें यात्रियों से खचाखच भरकर चलीं। ऐसे में लोगों के लिए व्यवस्था बना पाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस समय लोग अपने गांव जा रहे हैं तो कुछ लोग रिश्तेदारी में आना-जाना कर रहे हैं। बसों और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। जहां जनरल टिकट रोजाना 8 हजार से लेकर 9 हजार कटा करती थी, अब इसकी संख्या बढ़कर 14 हजार से लेकर 15 हजार के आसपास पहुंच चुकी है। ट्रेनों में रोजाना करीब 38 हजार से लेकर 40 हजार यात्री सफर करते थे, अब इसकी संख्या बढ़कर 50 हजार को पार कर गई है। इसी तरह बसों में रोजाना करीब 18 से 20 हजार यात्री सफर करते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 20 हजार से लेकर 30 हजार पहुंच चुकी है। फिलहाल भीड़ को देखते हुए पुलिस भी लगातार गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed