{"_id":"5f53c8528ebc3e338d147d63","slug":"parol-three-murder-gangster-arrest-rewari-news-rtk5721790126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल खत्म होने से पहले तीन लोगों की हत्या को अंजाम देना चाहता था बदमाश, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल खत्म होने से पहले तीन लोगों की हत्या को अंजाम देना चाहता था बदमाश, हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए टीम ने जीता गैंग के गुर्गे शहर के मोहल्ला सराय बलभद्र निवासी मन्नू सैनी को बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ नाईवाली चौक से आटो मार्केट की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। सीआईए के अनुसार गिरफ्तारी के बाद मन्नू ने खुलासा किया है कि 10 सितंबर को पैरोल पर जाने से पहले तीन लोगों की हत्या करने की योजना बना चुका था। आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व एक रिवाल्वर के अलावा चार जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में सीआईए टीम लगातार दिन रात अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत देर रात सूचना मिली थी कि सराय बलभद्र निवासी मन्नू सैनी हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना के बाद तुरंत टीम गठित कर मौके पर रेड की गई और मन्नू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मन्नू सैनी से बरामद हुए हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
दो बदमाश व एक बदमाश के भाई की हत्या करने की थी योजना
सीआईए इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि मन्नू सैनी गैंगरेप और एक गैंग के गुर्गे की हत्या के मामले में भौंडसी जेल में सजा काट रहा था। कुछ समय पहले ही वह पैरोल पर जेल से छूटकर बाहर आया था। उसके बाद उसने दो बदमाशों और एक बदमाश के भाई की हत्या का प्लान बनाया था। 10 सितंबर को पैरोल खत्म होने पर उसे वापस लौटना था। विद्या सागर के अनुसार पूछताछ में जीता गैंग के गुर्गे मन्नू सैनी ने बताया कि जेल जाने से पहले उसे तीन हत्या की वारदात को अंजाम देना था।