फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Paramilitary jawan's name came in drug smuggling

नशा तस्करी में पैरामिलिट्री जवान का नाम आया

Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary jawan's name came in drug smuggling
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने 16 फरवरी को एनएच-352 से एक कार से 140 ग्राम हेरोइन पकड़ा था। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 70 लाख बताई जा रही है। अब पुलिस ने मामले से संबंधित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात एक जवान नशे के सौदागरों का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके अफसरों को जानकारी दे दी है। साथ ही उसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में रविवार को उप पुलिस अधीक्षक अमित भाटिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 16 फरवरी को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली कि हाईवे नंबर-352 स्थित गांव बीकानेर के पास एक युवक कार लेकर खड़ा है। उसके पास से नशीला पदार्थ मिल सकता है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम यादव नगर निवासी अविनाश उर्फ रिंकू बताया। इस दौन उसकी कार से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी मार्केट कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अविनाश ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई हुई थी। पुलिस ने अविनाश को तीन दिन के रिमांड लिया था। इस दौरान उसने अपने दो और साथियों के नाम बताए।
विज्ञापन

पुलिस ने महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी अमित उर्फ सरपंच व गांव ककराला निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात एक जवान भी शामिल है। उसके उच्चाधिकारियों को मामले से आवगत करा दिया गया है। जल्द उससे भी पूछताछ की जाएगी। मामले में और भी आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। हेरोइन सप्लाई के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस मामले की तह तक जाएगी और इस नशा तस्करी में जो भी शामिल होगा, सभी को गिरफ्तार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप पुलिस अधीक्षक अमित भाटिया ने बताया कि तीनों आरोपियों ने रिमांड में बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी अमित उर्फ सरपंच व गांव ककराला निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू ने यह हेरोइन रेवाड़ी निवासी अविनाश उर्फ रिंकू को सैंपल के तौर पर नशा कारोबारी से सेटिंग कराने के लिए दी थी। ताकि इनका कारोबार और ज्यादा बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed