फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   papla stayed in the city for 15 day

15 दिन पपला ने काटी शहर में फरारी, राहुल व आकाश करते थे ठहरने का इंतजाम

Tue, 24 Sep 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
papla stayed in the city for 15 day
रेवाड़ी। कुख्यात बदमाश महेंद्रगढ़ के हिस्ट्री शीटर बिक्रम उर्फ पपला को बहरोड़ पुलिस थाना से छुड़ाने से लेकर फरारी काटने तक में रेवाड़ी का नाम जोड़ा जा रहा है। पपला प्रकरण में रेवाड़ी के पांच लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है। जिनमें चार राजस्थान पुलिस के हत्थे भी चढ़ चुके हैं। इस मामले में एक नया नाम अशोक आया है। बताया जा रहा है कि अशोक ने ही राहुल व आकाश को पपला गुर्जर से मिलवाया था। राहुल व आकाश दोनों रेवाड़ी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बहरोड़ थाना में 6 सितंबर हो हुई वारदात में दोनों की अहम भूमिका थी। पुलिस सूत्रों की माने तो बहरोड़ थाना में पकड़ने से पहले फरारी के दौरान पपला का रेवाड़ी में आना-जाना रहता था। 15 दिन फरारी के दौरान राहुल गुर्जर व आकाश यादव दोनों उसके ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था करते थे। अशोक अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर राजस्थान की एसओजी टीम लगी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार नारनौल जेल में बंद होने के दौरान ही पपला का रेवाड़ी के बदमाशों से संपर्क हुआ था। बावल क्षेत्र निवासी अशोक हिस्ट्री शीटर पपला के संपर्क में सबसे पहले आया था। अशोक ने ही पपला की दोस्ती रेवाड़ी के कई अन्य बदमाशों से कराई। बताया जाता है कि अशोक का नाम दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा के एक पैट्रोल पंप डकैती में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed