फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   panchayat department will make chaupal in 9 villages of rewari

Rewari News: रेवाड़ी के 9 गांवों में चौपाल बनवाएगा पंचायत विभाग, 26 लाख रुपये होंगे खर्च

Sat, 29 Apr 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
panchayat department will make chaupal in 9 villages of rewari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना के तहत जिले के 9 गांवों में चौपाल बनाई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से निदेशालय को 26 लाख का प्रपोजल भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। चौपाल गांव में सामाजिक सद्भावना बढ़ाने में मदद करती है। चौपालों में सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। बुजुर्गों के अनुसार इसे गांव का केंद्र भी कहा जाता है।
ऐसे में गांवों में चौपालों के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। गांवों में चौपाल का अलग ही महत्व होता है। चौपाल में लोग एक साथ बैठकर बातचीत करने के साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन भी कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना के तहत 9 गांवों में चौपाल बनाने का प्रपोजल निदेशालय को भेजा गया है। इसके लिए 26 लाख के बजट की मांग की गई है। प्रपोजल को मंजूरी मिलते ही चौपाल बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

काफी समय से मांग कर रहे थे ग्रामीण
चौपालों के निर्माण को लेकर ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए सरकार ने चौपालों का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। जिले के 9 गांवों में चौपाल बनाने की मांग निदेशालय को भी गई है। प्रत्येक गांव में एक-एक चौपाल बनाई जाएगी। प्रपोजल को स्वीकृति मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम करती है चौपाल
गांवों में चौपाल बनाने से काफी फायदा होगा। ग्रामीण इनमें इकट्ठा होकर छोटी सभा आयोजित कर सकेंगे और अपने छोटे-छोटे नियम भी बना सकेंगे, जो पुलिस व प्रशासन के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। चौपाल को वैसे भी गांव में सम्मानजनक स्थिति में देखा जाता है। यानी चौपाल पूरे गांव का केन्द्र होती है, जहां पर विभिन्न धर्म व विभिन्न जातियों के लोग आपस में एक दूसरे के साथ बैठते हैं। इससे गांव में लोगों में आपस में प्रेम भी बढ़ता है।
इन गांवों में बनाई जाएंगी चौपाल
जिले के जिन 9 गांवों में चौपाल बनाई जाएंगी उनमें छिल्लर, भाड़ावास, मुंडलिया, बुर्थल जाट, गुरुदास माजरा, जैथड़ावास, पनवाड़, जलालपुर, खुर्रमपुर गांव शामिल हैं।


ग्रामीण लंबे समय से गांवों में चौपाल बनाने की मांग कर रहे थे। जिनकी मांग को देखते हुए जिला पंचायत विभाग ने 9 गांवों में चौपाल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए निदेशालय को 26 लाख रुपये का प्रपोजल भेजा गया है, जिसकी मंजूरी मिलते ही जल्द काम चालू कर दिया जाएगा।
- नरेन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियंता पंचायत विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed