फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   pali team won the cricket match

पाली की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 23 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 23 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
pali team won the cricket match
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में गांव खोल में शनिवार को युवा क्लब खोल की ओर से पांच दिवसीय नेताजी क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुरू की गई।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ समाजसेवी आजाद सिंह नांधा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच रामपाल चौहान ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच हरिराम गहलोत मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पाली व जैनाबाद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पाली की टीम ने जीत हासिल की।

 पहले दिन खेले गए उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर जैनाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 74 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी पाली की टीम ने यह लक्ष्य 10.1 ओवर में मात्र 5 विकेट खोकर पूरा कर लिया।
विज्ञापन


आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि समाजसेवी आजाद सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बीएल रावमा विद्यालय खोल की छात्राओं ने स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस मौके पर सूबेदार भोमसिंह, राजेंद्र, जयबीर, मदनपाल, सतबीर चौहान, क्लब प्रधान अजीत सिंह, उप प्रधान विक्रम गांधी, खेल प्रभारी धर्मेंद्र निभोरियां, वजीर माहौर, दाताराम, विक्रम अंबावत, पवन कुमार, यतीश सोमानी, रवि कुमार व अशोक जांगिड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed