फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Overbridge will be built at Mahendragarh and Berli Road gate

Rewari News: महेंद्रगढ़ और बेरली रोड फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Overbridge will be built at Mahendragarh and Berli Road gate
रेवाड़ी। शहर के महेंद्रगढ़ और बेरली कलां रोड पर सालों से नारनौल-रींगस व सादुलपुर रेलमार्ग स्थित फाटक की वजह से जाम की परेशानी उठा रहे वाहन चालकों और लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस रेलमार्ग पर बनने वाले इंटीग्रेटेड ओवरब्रिज का कार्य इस माह के अंत में शुरू किया जा सकता है और अगले सप्ताह में मिट्टी की टेस्टिंग करवाई जाएगी। माह के अंत तक कार्य शुरू होने की संभावनाओं के मद्देनजर दोनों मार्गों के ट्रैफिक को झज्जर बाइपास पर डायवर्ट किया जाएगा। एचएसआरडीसी ने 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा हुआ था, जिसे सरकार की ओर से मंजूर किया जा चुका है। यह ओवरब्रिज लगभग 15 मीटर चौड़ा होगा और दोनों फाटकों को क्रॉस करेगा।
विज्ञापन

झज्जर बाइपास ट्रैफिक के लिए तैयार

एचएसआरडीसी की ओर से तैयार करवाए गए झज्जर बाइपास को पूरी तरह से तैयार किया जा चुका है। अब इसे केवल ट्रैफिक के लिए खोला जाना ही बांकी है। शहर से नारनौल के लिए जाने वाली लेन को ट्रैफिक के लिए पहले ही खोला जा चुका है और यहां से ट्रैफिक चल रहा है। रेवाड़ी से नारनौल की तरफ जाने वाली शेष लेन के हिस्से के लिए भी खुदाई का काम पूरा किया जा चुका है। ऐसे में यह काम पूरा होने के बाद हरीनगर फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा। इसी फ्लाईओवर में झज्जर बाइपास को नारनौल रोड से कनेक्ट किया गया जिसका काम अब पूरा हो चुका है। रेलवे की तरफ से लॉचिंग स्कीम की अप्रूवल के बाद ओवरब्रिज को बना रही एजेंसी ने यहां पर लगभग एक माह पहले आरसीसी से संबंधित काम पूरा करके यहां डामरीकरण कर दिया है। अब केवल झज्जर बाइपास की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए इस हिस्से को खोलना ही बाकी है। वहीं 23 सितंबर को एम्स माजरा के प्रस्तावित शिलान्यास की वजह से इस काम भी तेजी लाई जा रही है, जिससे अगले माह तक झज्जर बाइपास के साथ हरीनगर फ्लाईओवर पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन

झज्जर बाइपास बनाने वाली एजेंसी को मिला टेंडर
रेलवे व एचएसआरडीसी की ओर से संयुक्त रूप से बनाए जाने वाले इंटिग्रेटेड ओवरब्रिज का भी टेंडर झज्जर बाइपास का निर्माण करने वाली ही एजेंसी ने लिया है। गुरुग्राम की इस एजेंसी की तरफ से यह काम किया गया था। इस वजह से एक सहूलियत यह हो गई है कि एजेंसी की तरफ से यहां पर मिक्सर प्लांट से लेकर अपने सभी तैयारियां पहले ही पूरी की हुई हैं, जिसकी वजह से संसाधनों में लगने वाला समय बच जाएगा एजेंसी को यह ओवरब्रिज 18 माह में तैयार करना होगा और इसके लिए वर्क ऑर्डर से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज 15 मीटर चौड़ा होगा
महेंद्रगढ़ और बेरली रोड पर रींगस व सादुलपुर रेलवे लाइन के फाटक हैं और यहां पर सालों से ओवरब्रिज की मांग चल रही है। हालांकि रेलवे की तरफ से पिछले साल इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद इसकी टेंडरिंग प्रक्रियाओं से लेकर कामकाज चल रहा था। पिछले माह ही इसको लेकर जयपुर में अधिकारियों के साथ निगम अधिकारियों की बैठक भी हुई, जिस पर रेलवे की तरफ से इसकी अनुमति दी जा चुकी है।

जल्द शुरू करवाया जाएगा कार्य : डीजीएम

महेंद्रगढ़ व बेरली रोड पर बनाए जाने वाले इंटीग्रेटिड रेलवे ओवरब्रिज के कार्य की शुरूआत के लिए मिट्टी टेस्टिंग जल्द ही कर रहे हैं। इसके बाद प्रयास है कि अगले माह से कार्य शुरू कराया जाएगा क्योंकि झज्जर बाइपास का निर्माण करने वाली ही एजेंसी को इस ओवरब्रिज का जिम्मा मिला है। यह ओवरब्रिज 15 मीटर चौड़ा होगा और दोनों फाटकों को क्रॉस करेगा।

-सोमबीर दहिया, डीजीएम, एचएसआरडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed