{"_id":"6a8b37f5b5d02da8360bc2d4","slug":"over-17000-people-registered-for-the-state-level-half-marathon-rewari-news-c-198-1-rew1001-244160-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय हाफ मैराथन के लिए 17 हजार से अधिक लोग पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय हाफ मैराथन के लिए 17 हजार से अधिक लोग पंजीकृत
Sun, 23 Aug 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशामुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 6 सितंबर को रेवाड़ी में राज्यस्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अब तक 17095 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने अधिक-से-अधिक लोगों से मैराथन में भाग लेने की अपील की है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन में पांच और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। पांच किलोमीटर के लिए पंजीकरण निशुल्क है, जबकि 10 किलोमीटर के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 10 किलोमीटर महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतिभागियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा और जलपान सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम रहेंगे।
मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित वेबसाइट पर नाम, माता-पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
कंपनी में कार्यरत कर्मचारी पंजीकरण के दौरान अपनी कंपनी का नाम भी दर्ज कर सकते हैं। डीसी ने जिलेवासियों से अधिक-से-अधिक संख्या में पंजीकरण कर मैराथन में भाग लेने की अपील की है।