{"_id":"678e9b13d0be36d3fa0ab8bd","slug":"ore-board-exams-heald-rewari-news-c-198-1-fth1001-214174-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में आयोजित हुईं प्री-बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में आयोजित हुईं प्री-बोर्ड की परीक्षाएं
Tue, 21 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिठवाना स्थित पीएमश्री स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
फोटो: 10, 11, 12
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं हुईं। दसवीं कक्षा में करीब 5100 विद्यार्थी व बारहवीं में लगभग 4800 विद्यार्थियों ने प्री-बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया।
पहले दिन 10वीं की हिंदी व 12वीं की अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव) विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलीं। प्रत्येक विद्यालयों में परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले बच्चों को पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र दिया गया। प्रश्न पत्रों के लिए जिले को 2.50 लाख रुपये की राशि छपाई के लिए मिली थी।
प्री-बोर्ड परीक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रारूप और प्रक्रिया से परिचित कराना है। ताकि, वे आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा पास कर सकें। वहीं, प्री-बोर्ड 29 जनवरी को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी, बल्कि, नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
कारण यह कि 28 फरवरी से बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि फाइनल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को इस परीक्षा में ओएमआर शीट भरने का भी अभ्यास कराया जा रहा है। मंगलवार को 12वीं की केमिस्ट्री, जीओग्राफी, सोशियोलॉजी व 10वीं की सोशल साइंस की परीक्षा होगी।
वर्जन :
प्री-बोर्ड के पहले दिन 12वीं में अंग्रेजी व 10वीं में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है।
-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।