फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Orders given to get the work of ownership plan done on time

स्वामित्व योजना के कार्य समय पर करवाने के दिए आदेश

Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Orders given to get the work of ownership plan done on time
डीसी यशेन्द्र सिंह वीसी के बाद अधिकारियों की बैठक लेते हुए। संवाद - फोटो : Rewari
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि नोडल अधिकारी स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक खंड में पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन से इस कार्य को पूरा करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस भी गांव में रजिस्ट्री कार्य करने लिए टीम जाए, उससे पूर्व उस गांव में व्यापक स्तर पर मुनादी कराना सुनिश्चित करे, ताकि लाल डोरे की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग आधार कार्ड या पहचानपत्र की कॉपी लेकर निर्धारित समय पर गांव में मौजूद मिलें। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य का लक्ष्य 3500 रखा गया है। इस कार्य को तेजी से पूरा करवाने के लिए नोडल अधिकारी अपनी देखरेख में पूरा करें।
राजस्व एवं आपदा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल से स्वामित्व योजना से संबंधित वीसी के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना के तहत एससीपीओ, ग्राम सचिव, पटवारी सभी मिलकर टीम वर्क की भावना से इस कार्य को पूरा करवाएं। इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समय पर लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना है। स्वामित्व योजना के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी आशिमा सागवान, एसडीएम रविंद्र यादव, एसडीएम संजीव कुमार, एसडीएम होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, जीएम रोडवेज अशोक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed