{"_id":"67eecfd2feb08cd8f40c2d44","slug":"order-to-sell-old-items-of-civil-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-217408-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल का पुराना सामान बेचने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल का पुराना सामान बेचने के आदेश
विज्ञापन
फोटो : 06प्रशासनिक सचिव मोहम्मद शाइन बिठवाना स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत करते
- फोटो : टूंडला के मरसेना मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
रेवाड़ी। जिले के प्रशासनिक सचिव एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त मोहम्मद शाइन ने स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में जितना भी पुराना सामान है, उसको कमेटी बनाकर बेच दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट चंडीगढ़ में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को देंगे, जिससे जल्द जिले में आम नागरिकों को बेहतर जन सेवाएं मिल सकें।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने सर्वप्रथम बिठवाना स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी पढ़ाए जा रहे तकनीकी विषयों के बारे में जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि इस विद्यालय में आईटी वोकेशनल, फाइन आर्ट्स, पेंशेंट केयर असिस्टेंट आदि अतिरिक्त विषय नौंवी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाए जा रहे हैं।
इसके अलावा समय-समय पर रोजगार विभाग के कैंप यहां आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प्रोफेशनल विशेषज्ञ आकर बच्चों को सीए, आईटी इंजीनियर, इंडस्ट्रीयल मैनेजमेंट, फैशन, एक्सपोर्ट बिजनेस आदि के बारे में जानकारी देते हैं। आयुक्त मोहम्मद शाइन ने स्वयं केमिस्ट्री विषय की क्लास ली और स्मार्ट बोर्ड पर किए जा रहे अध्ययन कार्य का अवलोकन किया। प्राचार्य डाॅ. दुष्यंत कुमार ने स्कूल में बनाए गए बास्केटबॉल ग्राउंड, लाइब्रेरी, पीसी लैब, आईटी लैब, आर्ट गैलरी आदि को दिखाया। आयुक्त मोहम्मद शाइन ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनसे भविष्य के सपनों के बारे में पूछा। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बच्चों को प्रेरित किया कि किस प्रकार से वे लगन और मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को छू सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने शिष्यों को पूरी मेहनत से तराशने का काम करें, ये ही हमारे देश को प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशासनिक सचिव ने सर शादी लाल नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
प्रशासनिक सचिव ने सर शादी लाल नागरिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डाॅ. नरेंद्र दहिया व पीएमओ डाॅ. सुरेंद्र यादव ने उनको अस्पताल की बिल्डिंग में होने वाले सुधार कार्य, नए अस्पताल के निर्माण, दवाईयों के स्टॉक, विशेषज्ञ चिकित्सक, फुटओवर ब्रिज में लिफ्ट लगवाने, आईसीयू वार्ड की स्थापना, फायर की एनओसी, जमीन की निशानदेही करवाए जाने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि भी इस मौके पर उपस्थित रहीं।
आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए यहां बैठे मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में पूछा। उन्होंने सिविल सर्जन से जानकारी ली कि अस्पताल में रोजाना कितने मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। डाॅ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि इस अस्पताल में 1600 से अधिक ओपीडी प्रतिदिन की जाती है। अस्पताल के अलावा जिले में 23 पीएचसी व सीएचसी और 99 सब हेल्थ सेंटर चलाए जा रहे हैं। उनमें भी 1500 से अधिक ओपीडी हो रही है। इस समय 65 डॉक्टर अस्पताल में सेवारत हैं।
रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय व स्वास्थ्य विभाग के एसीएस को सौंपें
पीएमओ डाॅ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने के लिए 200 बेड के इस अस्पताल में एक एसटीपी व एक ईटीपी का निर्माण करवाया जाना है। जनस्वास्थ्य विभाग के आयुक्त ने अस्पताल परिसर का दौरा करने के बाद कहा कि बिल्डिंग को और अधिक बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है। अस्पताल के नए ब्लॉक की जर्जर हालत के बारे में वह बीएंडआर के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। साथ ही जो भी जरूरी सुधार किए जाने हैं, उनके बारे में एक रिपोर्ट वह मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के एसीएस को सौंपेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में जितना भी पुराना सामान है, उसको कमेटी बनाकर बेच दिया जाए।