फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Order not reaching industrial units due to corona virus

करोना वायरस के चलते औद्योगिक इकाइयों में नहीं पहुंच रहे ऑर्डर

Tue, 04 Feb 2020 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Order not reaching industrial units due to corona virus
चीन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का प्रभाव जिले के बावल व धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों पर भी दिखने लगा है। चीन से मोबाइल पार्ट्स मंगवाने वाली करीब डेढ़ दर्जन औद्योगिक इकाइयों ने अपने आर्डर रद कर दिए हैं। कई कंपनियों ने जापान सहित अन्य देशों से आर्डर दिए हैं। इसके साथ ही चीन से आने वाले कर्मचारियों को वहीं रोक दिया गया है। इनमें करीब सौ कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इन कंपनियों में काम करने वाले पांच हजार से ज्यादा श्रमिकों की रोजी-रोटी पर संकट आने की आशंका बन गई है। कंपनी के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अभी कोई संकट नहीं है। लेकिन यदि इस सप्ताह कोरोना वायरस पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो उद्योगों पर मार पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

जिले में करीब 15 चाइनीज कंपनियां हैं संचालित
जिले के बावल व धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 15 औद्योगिक इकाइयां हैं। ये मोबाइल से संबंधित उत्पादन करती हैं। ऐसे में इनमें मोबाइल पार्ट्स का आयात चीन से ही किया जाता था। इनमें करीब 7 कंपनियां बावल क्षेत्र में स्थापित हैं। चीन से आईसीसी लेकर अन्य इलेक्ट्रानिक सामान लाकर बावल में उनको एसेंबल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच हजार श्रमिकों पर संकट
जिले के दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इन कंपनियों में करीब पांच हजार श्रमिक कार्य करते हैं। कोरोना वायरस के कारण यदि इन कंपनियों का उत्पादन प्रभावित होता है तो कंपनियां श्रमिकों की छंटनी कर सकती हैं। ऐसे में इन श्रमिकों की रोजी-रोटी पर संकट आने की आशंका है।

चाइना से आने वाले कर्मचारियों पर लगाई रोक
बावल औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी के महाप्रबंधक अजय उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल कंपनियों के पास स्टॉक माल से उत्पादन किया जा रहा है। चीन से आने वाले कर्मचारियों को भी वहीं पर रोक दिया गया है। अगर कोरोना वायरस का प्रभाव लंबे समय तक रहा तो औद्योगिक क्षेत्र में हालात गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed