फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Opposition to the proposal to discontinue the Arts stream at Naichana Navodaya

Rewari News: नैचाना नवोदय में कला संकाय समाप्त करने के प्रस्ताव का विरोध

Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the proposal to discontinue the Arts stream at Naichana Navodaya
जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपते पूर्व छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : संघ
बावल। जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में 11वीं और 12वीं के कला संकाय को समाप्त किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपकर निर्णय पर पुनर्विचार करने और कला संकाय को यथावत जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष नितेश यादव ने किया। इस दौरान कार्यकारी सदस्य अरुण कुमार, राकेश कुमार, डॉ. कुसुम यादव सहित कई पूर्व छात्र, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि नैचाना कई वर्षों से ग्रामीण और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में 624 विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान से कला संकाय समाप्त करना विद्यार्थियों के हितों के साथ-साथ समान और समावेशी शिक्षा की भावना के भी विपरीत होगा। पूर्व छात्र संघ ने बताया कि विद्यालय को विज्ञान के क्षेत्र में विशेष केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत कला संकाय बंद करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जबकि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में करीब 29 विद्यार्थी कला संकाय में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, जो निर्धारित मानकों से अधिक हैं। ऐसे में कला संकाय को समाप्त करने का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विद्यालय को उत्कृष्टता केंद्र बनाना स्वागतयोग्य कदम है लेकिन इसके लिए वर्षों से संचालित शैक्षणिक विषयों को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। कला संकाय हटने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर सीमित हो जाएंगे।
नितेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय और शिक्षा मंत्रालय के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ शांतिपूर्ण जनआंदोलन भी किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से सुना और विद्यार्थियों के हित में उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed