फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only the government's achievements over the past 12 years were highlighted.

Rewari News: केवल सरकार के 12 वर्षों की गिनाईं उपलब्धियां

Sat, 13 Jun 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Only the government's achievements over the past 12 years were highlighted.
बैठक में चर्चा करते जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव और नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल व साथ में अ
रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबतक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गईं। मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव और नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल रहीं।
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सरकार के कार्यकाल का पड़ाव नहीं है, बल्कि भारत के विकास, सुशासन, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय है। आज 190 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि यह अवसर केवल उपलब्धियों का उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि उन संकल्पों और प्रयासों को स्मरण करने का भी है। वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3271 करोड़ जीएसटी संग्रह के साथ रेवाड़ी जिला गुरुग्राम के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला बना है।

वहीं, बावल आईएमटी उत्तर भारत का ऑटो हब बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सितंबर 2025 में हुई जीएसटी दर युक्तिकरण से जनता को राहत मिली है। इसे जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाया गया। उन्होंने बताया कि 1 जून से 28 सितंबर तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed