फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Only small vehicles coming out of Shahjahanpur-Jaisinghpur Kheda border

शाहजहांपुर-जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर से अब निकल रहे केवल छोटे वाहन

Sun, 31 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Only small vehicles coming out of Shahjahanpur-Jaisinghpur Kheda border
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शाहजहांपुर-जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर से शुक्रवार को शुरू किया गया यातायात जाम लगने के बाद फिर से बंद कर दिया गया है। शुक्रवार की रात बार्डर पर दोनों ओर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सर्विस लेन की चौड़ाई कम होने के कारण दोनों ओर से भारी वाहन नहीं निकल पा रहे। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाने के बाद यातायात शुरू किया जाएगा। अभी दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को ही बार्डर पर सर्विस लेन से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शाहजहांपुर-जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर दो दिसंबर 2020 से कृषि कानून के विरोधी धरना दे रहे है। 13 दिसंबर 2020 को प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर यातायात बंद कर दिया था। दस माह बाद शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद एक तरफ की सर्विस लेने से जयपुर की तरफ जाने और दिल्ली आने वाले वाहनों का आवागमन शुरू किया गया था। सर्विस लेन की चौड़ाई कम होने और भारी वाहनों की संख्या बढ़ जाने से रात को हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने के बाद फिर से हाईवे पर ट्रैफिक बंद कर फिर से वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार्डर से दोनों तरफ का यातायात शुरू होने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली थी, लेकिन दोबारा आवागमन बंद होने से ग्रामीण मायूस है। गांवों के संपर्क मार्गों पर भारी वाहन चलने से सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और दिन भर धूल उड़ रही है। आवागमन शुरू होने पर पेट्रोल पंप व ढाबा संचालकों और दुकानदारों ने खुशी जताई थी। लेकिन शनिवार से दोबारा वही स्थिति बन गई है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सर्विस लेन को चौड़ा करने के बाद ही नियमित यातायात शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या: 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed