Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   only brother of two sisters was called away from home by his friend, his body was found in morning In Rewari

Rewari: दो बहनों के इकलौते भाई को घर से बुलाकर ले गया दोस्त, सुबह मिली लाश; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 30 May 2024 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 May 2024 02:58 PM IST
सार

पिता का आरोप है कि लोकेश का एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था। इसी कारण उसकी हत्या की गई है। उसके बेटे की हत्या करने वाले साहिल, हंसराज, राज, भोला और सन्नी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
only brother of two sisters was called away from home by his friend, his body was found in morning In Rewari
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में वीरवार एक युवक को लहूलुहान हालत में रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। आसपास के लोगों द्वारा घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला भजन का बाग निवासी लोकेश उर्फ लक्की (19) के रूप में हुई है। लोकेश ने इसी साल 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


बुधवार को निकला था लोकेश
पिता यशपाल कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात सन्नी नाम का युवक लोकेश को अपने साथ ले गया था। लोकेश अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वीरवार सुबह 8 बजे सन्नी लोकेश के घर आया, अपनी स्कूटी बाहर खड़ी की और कहा कि लोकेश एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर पर चोट लगी है। यह सुनकर लोकेश की मां और चाचा दोनों निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर पता चला कि लोकेश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पिता ने लगाया हत्या का आरोप
यशपाल के अनुसार उसके बेटे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी। पिता का आरोप है कि लोकेश का एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था। इसी कारण उसकी हत्या की गई है। उसके बेटे की हत्या करने वाले साहिल, हंसराज, राज, भोला और सन्नी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed