{"_id":"61afa615b59c9c21f70f00c9","slug":"one-way-route-plan-will-continue-till-december-10-date-may-go-ahead-rewari-news-rtk632062925","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिसंबर तक जारी रहेगा वन-वे रूट प्लान, आगे बढ़ सकती है तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिसंबर तक जारी रहेगा वन-वे रूट प्लान, आगे बढ़ सकती है तारीख
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, शहर को जाम रहित व सुरक्षित बनाए रखने के तहत वन-वे रूट प्लान आगामी 10 दिसंबर यानी शुक्रवार तक जारी रहेेगा। यह निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थल राव अभय सिंह चौक पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग सर्कल तैयार किए गए हैं। इसके इलावा इस प्रोजेक्ट के तहत पहले की तरह सुबह 7 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सर्कुलर रोड पर अस्पतालों व बैंकों के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नही होने के कारण लोग सड़कों पर अपने वाहन को खड़ा कर देते हैं जो जाम का कारण बन जाते हैं।
--------------------------------------------------
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हो रही कार्रवाई
सर्कुलर रोड पर नाईवाली चौक, झज्जर चौक, रेलवे चौक पर दिन में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि यह जाम ज्यादा समय तक नहीं रहता। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के पुलिस की ओर से चालान भी काटे जा रहे हैं। हालांकि कुछ वाहन चालक नियमों को ताक पर रख कर चल रहे हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि किसी को भी नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। इसकी अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------
जाम रहित शहर बनाने के लिए होगा स्थायी समाधान : डीसी
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि जाम रहित शहर बनाने के लिए समस्या का स्थायी समाधान होगा। वहीं, शहर के राव अभय सिंह चौक पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही थीं, ऐसे में चौक पर बैरिकेडिंग सर्कल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी शहर के सर्कुलर रोड के वन-वे करने के प्रोजेक्ट के तहत लोगों द्वारा विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। इन बातों को मद्देनजर रखते हुए व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगामी 10 दिसंबर तक सर्कुलर रोड पर वन-वे ट्रैफिक को प्रोजेक्ट के तहत जारी रखा जाएगा। साथ ही शुक्रवार को यातायात प्रबंधन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यातायात प्रबंधन को और दुरुस्त करने की रूपरेखा सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने कहा कि सर्कुलर रोड पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रात: 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
‘नो पार्किंग जोन में अपने वाहन को खड़ा न करें लोग’
डीसी ने लोगों को निर्देश दिए है कि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को नो पार्किंग जोन में खड़ा न करें। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत है और जहां कहीं भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। वहां यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राव अभय सिंह चौक पर बैरिकेडिंग सर्कल के रूप में तैयार कर वाहन चालकों को सड़क़ सुरक्षा के तहत वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की गई है।