फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One person died due to drowning in pond

Rewari News: जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
One person died due to drowning in pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव मोहनपुर में स्थित जोहड़ में मंगलवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। एक घंटे तक मशक्कत के बाद जोहड़ से युवक का शव निकाला। पुलिस ने शव को बावल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।

जिले के गांव मोहनपुर निवासी राजकुमार उर्फ बबलू (43) मंगलवार को अपने गांव के जोहड़ में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह जोहड़ में डूब गया। जोहड़ की गहराई 20 फीट है और इसमें दलदल है। घटना के समय जोहड़ के पास ही काफी ग्रामीण ताश खेल रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने राजकुमार को जोहड़ में नहाते हुए देखा था लेकिन बाद में वह अचानक पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर जोहड़ में उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला तो पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी गोताखोर को लेकर गांव मोहनपुर पहुंचे। गोताखोरों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद राजकुमार के शव को जोहड़ से निकाला। बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed