फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One more accused arrested in chain snatching case

चेन झपटमारी के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in chain snatching case
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने चेन स्नेचिंग के एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव बोकाली निवासी धर्मबीर उर्फ लंबू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि नीता पत्नी तेजवीर सिंह निवासी धारूहेड़ा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 22 मार्च को वह पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर घर से भिवाड़ी जा रही थी। जैसे ही हम महेश्वरी गांव से आगे सोहना रोड पर पहुंचे। पीछे से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लड़के आए और मोटरसाइकिल के साथ से निकलते हुए मेरे गले से सोने की चेन छीनकर भिवाड़ी की तरफ भाग गये। सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने एक आरोपी अर्जुन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था तथा दूसरे आरोपी धर्मबीर उर्फ लंबू पुत्र रमेश निवासी बाकोली जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से 3000 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed