{"_id":"6894ec381529dd32110aae57","slug":"one-more-accused-arrested-in-case-of-digital-arrest-of-teacher-rewari-news-c-198-1-rew1001-223811-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 07 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
आरोपी, दीपक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गांव जाहिदपुर निवासी एक संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर 4 लाख 18 हजार 999 रुपये ठगने के मामले में एक और आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव भावसिंह की ढाणी खादरा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गांव जाहिदपुर निवासी सुधीर सिंह ने एफआईआर में बताया था कि वह संस्कृत अध्यापक हैं। 7 जनवरी को उनके मोबाइल पर किसी मोहित हांडा नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि कृष्ण गुप्ता नाम के व्यक्ति ने मुंबई में उनकी आईडी पर उनके नाम से बैंक खाता खोल कर मनी लांड्रिंग की है और करीब 68 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए हैं।
वह अभी सीबीआई की गिरफ्त में हैं। आरोपी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें भी डिजिटल अरेस्ट किया है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट का ऑर्डर भी भेजा। इसके बाद आरोपी ने एक यूपीआई आईडी भेजी और 16 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। डर के कारण उन्होंने रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
आरोपी ने डरा धमका कर उनसे कुल 4 लाख 18 हजार 999 रुपये जमा करा लिए। बाद में उनके एक साथी के घर आने पर हकीकत का पता चला। पुलिस ने साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इनमें राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढाणी नवोडी (हरिपुरा) निवासी आशीष मिठारवाल, जोधपुर की शक्ति काॅलोनी निवासी सौरव पंवार, जोधपुर के गांव कापेडा निवासी बुधराज उर्फ बुधाराम, यूपी के अमरोहा के गांव कैसला निवासी बब्बू अली, मुरादाबाद (यूपी) के नयागांव आंबेडकरनगर निवासी शील चंद्र व मोहम्मद शकूर को शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है।