फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one more accused arrested in arvind murder case

Rewari News: अरविंद की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 14 अप्रैल को तालाब में मिला था शव

Wed, 19 Apr 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
one more accused arrested in arvind murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने गांव रामगढ़ निवासी टेंपो चालक अरविंद कुमार की हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चिमनावास निवासी रजत के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयोग स्कूटी भी बरामद की है।
14 अप्रैल को गांव गोकलगढ़ के कालूवास गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित जोहड़ में अरविंद का तिरपाल में लिपटा शव बरामद हुआ था। पास ही टेंपो भी खड़ा मिला। तत्पश्चात अरविंद के भाई परविंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी। जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि अरविंद अपनी बेटा-बेटी और पत्नी को बात-बात पर टोका टोकी करता था। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और बाद में अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या कर दी। उसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए टेंपो में डालकर गोकलगढ़ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान टेंपो कच्चे में रास्ते फंस जाने के बाद आरोपी शव को जोहड़ में फेंककर और टेंपो को वहीं छोड़कर फरार हो गए। थाना सदर पुलिस अरविंद की पत्नी, बेटी और नाबालिग बेटे सहित कुल 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा चुकी है। उपरोक्त मामले में बुधवार को पुलिस ने वारदात में शामिल एक और आरोपी रजत निवासी चिमनावास को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed