फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One lakh people expected to attend the foundation stone laying ceremony of AIIMS, Minister took stock

Rewari News: एम्स के शिलान्यास में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद, मंत्री ने लिया जायजा

Tue, 13 Feb 2024 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
One lakh people expected to attend the foundation stone laying ceremony of AIIMS, Minister took stock
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए।
कुंड। माजरा में एम्स के शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को मौके का जायजा लेने पहुंचे। वहीं, रेवाड़ी, बावल और नारनौल-महेंद्रगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए बेहतरीन इंतजाम किए जाएंगे। करीब 1 लाख लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में कुर्सियों आदि का भी प्रबंध बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। समारोह को लेकर प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री और नेताओं का आना प्रस्तावित है तो इसलिए प्रशासन ने यहां पर तीन हैलीपेड बनाने की तैयारी की है। इस भूमि के साथ काफी किसानों की सरसों की फसल खड़ी है। सुरक्षा की दृष्टि से इस फसल को काटना होगा। इसके लिए संबंधित किसानों से प्रशासन ने संपर्क कर लिया है। रैली स्थल के लिए टैंट लगाने का कार्य प्रगति पर है। एम्स स्थल पर अर्थमूअर मशीन की सहायता से मिट्टी को समतल करने का कार्य चल रहा है। बीजेपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों की एक टीम दिन रात मेहनत कर रही है।
विज्ञापन

एनएच-11 से अस्थायी सड़क का निर्माण तेजी से शुरू
दूसरी ओर एनएचएआई के अधिकारियों ने 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर एनएच-11 से अस्थायी सड़क का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। यह सड़क तेजी से बनाई जा रही है। फिलहाल गांव माजरा से कुंड की ओर करीब आधा किलोमीटर निकलने के बाद अस्थायी सड़क बनाई जा रही है, लेकिन यह सड़क स्थायी तौर पर नहीं रहेगी। कुंड गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और माजरा गांव के बीच में स्थायी सर्विस लेन बनाने के लिए चिह्नित कर ली गई है। कुंड के प्राचीन हनुमान मंदिर से आधा किलोमीटर पहले रेवाड़ी की ओर बनाई जाएगी।
विज्ञापन



एनएच-11 से सीधे जोड़ने का लिया निर्णय

अभी एनएच-11 से माजरा बस स्टैंड, होकर एम्स स्थल तक जाना पड़ता है। नारनौल की ओर से जाने वालों को एनएच-11 के अंडरपास से माजरा बस स्टैंड तक गलत दिशा में चलना पड़ता है। सर्विसलेन बनने के बाद यह स्थिति नहीं रहेगी। माजरा बस स्टैंड से करीब आधा किलोमीटर आगे आरयूबी से निकलते ही एम्स का एरिया शुरू हो जाता है। इस वजह से प्रशासन ने एम्स एरिया को एनएच-11 से सीधे जोड़ने का निर्णय लिया है। रेवाड़ी और नारनौल दोनों ओर से आने वाले वाहन इस सड़क का प्रयोग कर रैली स्थल तक पहुंच सकेंगे। इसके बाद एम्स का निर्माण कार्य शुरू होगा। उसके बाद अस्थायी सड़क से कुछ दूर किलोमीटर 300 मीटर आगे ही स्थाई तौर पर सर्विस लाइन बनाई जाएगी। यह सर्विस लाइन अंडरपास को क्रॉस करते हुए एम्स एरिया में प्रवेश स्थाई तौर पर एनएच 11 को जोड़ने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed