फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One in four people over the age of 30 has hypertension

Rewari News: 30 से ज्यादा उम्र के हर चौथे व्यक्ति को हाइपरटेंशन

Fri, 16 May 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
One in four people over the age of 30 has hypertension
फोटो : 16डॉ. गौरव यादव। संवाद
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल, सीएचसी और सब डिवीजनल सामान्य अस्पताल कोसली में हाइपरटेंशन और शुगर के पीडितों की हर रोज स्क्रीनिंग करने के लिए एनसीडी क्लीनिक भी चलाया हुआ है। पीएचसी स्तर पर सप्ताह में एक दिन इसके लिए निर्धारित है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अप्रैल में ही उच्च रक्त चाप से 1643 के करीब पीड़ित मिल चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलती दिनचर्या से 30 साल से ज्यादा उम्र का हर चौथा व्यक्ति हाइपरटेंशन का मरीज है। विश्व हाइपरटेंशन दिवस शनिवार 17 मई को मनाया जाएगा। इस वर्ष यह दिवस अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें थीम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है कि कैसे हम अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। वर्तमान में बदलती जीवन शैली विभिन्न बीमारियों का कारण बन रही है। हाइपरटेंशन भी इनमें से एक मुख्य बीमारी है।
विज्ञापन



उच्च रक्तचाप की बड़ी वजह
डाइट में बदलाव होना, जैसे अब बचपन से ही नमक ज्यादा खाते हैं। दिनचर्या बदल गई है। देर रात तक जगना और सुबह देरी से उठना व अब जीवन में विभिन्न कारणों से तनाव भी बढ़ रहा है। ये कारण मुख्य हैं जो हाइपरटेंशन को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें कंट्रोल
बीपी कंट्रोल करने के कुछ सामान्य उपाय नमक का सेवन सीमित करें, संतुलित मात्रा में आहार का सेवन करना चाहिए, पोटेशियम भरपूर मात्रा में लेना चाहिए, शराब व धूम्रपान से बचें, अपने तनाव को कम करें, ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें, मन को शांत रखने की कोशिश करें व नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग करना चाहिए।


30 से ज्यादा उम्र हो तो साल में दो बार बीपी जांच कराएं
जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि अगर 30 से ज्यादा आयु है तो साल में दो बार जांच जरूर कराएं। इसके अलावा अगर रक्तचाप 180-120 से एमएमएचजी या अधिक होता है तो आपको सिर दर्द, दिल की धड़कन या नाक से खून आना जैसे लक्षण अनुभव हो सकते हैं। इतना अधिक रक्तचाप एक उच्च रक्तचाप संकट है, जिसके लिए तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिविल अस्पताल के साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हाइपरटेंशन डे मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed