फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused who cheated the couple of lakhs on the pretext of giving a flat, arrested

फ्लैट देने का झांसा देकर दंपती से लांखों की ठगी करने वाला एक आरोपी काबू

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
One accused who cheated the couple of lakhs on the pretext of giving a flat, arrested
बावल में रिहायशी फ्लैट बनाकर देने का झांसा देकर एक दंपती से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कसौला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार का गांव खेदड़ निवासी दिनेश शर्मा है। आरोपी वर्तमान में दिल्ली शाहदरा में रह रहा था। आरोपी ने खुद को बिल्डर कंपनी का निदेशक बताया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बालियर खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार ने कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी संतोष के साथ वर्ष 2013 में बावल के सेक्टर-दो में एशियन डेवेलपर्स लि. में रहने के लिए एक फ्लैट खरीदा था। खरीदते समय कंपनी के निदेशक दिनेश शर्मा, दीपक गोसाई व नितिन शर्मा ने बताया कि उनका प्रोजेक्ट सरकार से मंजूर है और लाइसेंस भी लिया हुआ है। सरकार से फ्लैट के निर्माण करने व बेचने की मंजूरी लेने के बारे में भी बताया था।
विज्ञापन

फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने 21 अप्रैल 2013 को 2 लाख 65 हजार रुपये बुकिंग के लिए जमा कराए थे। इसके बाद 23 अप्रैल 2017 को 27 हजार रुपये, 17 जून 2017 को 2 लाख 90 हजार रुपये और 23 अगस्त 2017 को 2 लाख 10 हजार रुपये जमा कराए थे। वर्ष 2014 में बैंक से लोन लेकर 12 लाख रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने उनके व उनकी पत्नी के नाम से 11 सितंबर 2013 को एग्रीमेंट किया था और फ्लैट अलॉट कर दिया था। फ्लैट की कुल कीमत 35 लाख 4 हजार 800 रुपये तय की गई थी। इकरारनामा में 27 माह में पजेशन देने का वादा किया गया था लेकिन कंपनी ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया।

कंपनी के निदेशकों ने धोखाधड़ी कर रुपये ठग लिए थे। बावल रेजिडेंसी का एशियन डेवेलपर्स लि. के नाम पर कोई लाइसेंस नहीं था और न ही सरकार से प्रोजेक्ट की अनुमति ली गई थी। कसौला थाना पुलिस ने निवेशक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व 3 एचपीआइडीएफइ एक्ट-2013 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed