फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused arrested in case of cyber fraud by luring profit

Rewari News: मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in case of cyber fraud by luring profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने एक युवती को प्रोडक्ट रेटिंग के बदले मुनाफे का लालच देकर 1.16 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव पुजारी की ढाणी निवासी गोविंद उर्फ गोविंद मोयल को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव भागोरिया की ढाणी निवासी पवन कुमार व मध्यप्रदेश के जिला इंदौर के गांव बाराभाई लालबाग निवासी नितांशु होलकर का बैंक खाता प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

पवन कुमार के खाते में 40 हजार रुपये और नितांशु होलकर के खाते में 74 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। गोविंद उर्फ गोविंद मोयल ने पवन कुमार से बैंक खाता लेकर आरोपी राहुल योगी के माध्यम से कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
गांव खालेटा निवासी एक युवती ने एफआईआर में कहा था कि 10 अप्रैल को टेलीग्राम पर एक महिला से संपर्क हुआ था। उसे प्रोडक्ट को रेटिंग के बदले मुनाफे का लालच उससने खाता नंबरों पर तीन बार में 1 लाख 16 हजार 462 रुपये मंगाए गए थए। बाद में ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव भागोरिया की ढाणी निवासी पवन कुमार, जिला झुंझुनू के परशुरामपुरा निवासी राहुल योगी व मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के गांव बाराभाई लालबाग निवासी नितांशु को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed