फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On the tenth day of the Children's Festival, young artists gave captivating performances.

Rewari News: बाल महोत्सव के दसवें दिन नन्हे कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Thu, 30 Oct 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
On the tenth day of the Children's Festival, young artists gave captivating performances.
बाल भवन में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में बाल महोत्सव के दसवें दिन शास्त्रीय एकल नृत्य (द्वितीय वर्ग) और समूह नृत्य (प्रथम वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


वंदना पोपली ने कहा कि बाल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने बच्चों को अध्ययन के साथ-साथ कला, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि की प्रतियोगिताओं में 25 विद्यालयों के कुल 287 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से मंच पर आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में संजीता, सरिता, विनीता रानी, पूनम, मदन डागर, विकम, मनोज कुमार, नवीन कुमार, नीलम और ब्रह्मा शामिल रहे। यादव ने बताया कि आगामी 30 अक्तूबर को वन एक्ट प्ले, थिएटर प्ले (चतुर्थ वर्ग) एवं बेस्ट ड्रामेबाज़ (प्रथम वर्ग) प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed