{"_id":"6751f5bd5a49bfa5f4058ab4","slug":"on-the-second-day-of-voting-476-out-of-579-railway-employees-cast-their-votes-rewari-news-c-198-1-rew1001-212420-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदान के दूसरे दिन 579 में 476 रेल कर्मचारियों ने किया मत का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदान के दूसरे दिन 579 में 476 रेल कर्मचारियों ने किया मत का प्रयोग
Fri, 06 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर वोट डालते कर्मचारी।
रेवाड़ी। रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर रेल कर्मचारियों की ओर से रेलवे स्टेशन के पास बूथ नंबर-आठ पर वीरवार को दूसरे दिन भी वोट डाले गए। कर्मचारियों में वोटिंग के लिए जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा।
कर्मचारी रेल और अपने अपने साधनों से आते रहे रेवाड़ी बीकानेर मंडल के बूथ नंबर 8 पर कुल 579 रेल कर्मचारियों की वोटर लिस्ट है। बुधवार 4 दिसंबर को जहां 252 कर्मियों ने वोट डाले, वहीं 5 दिसंबर वीरवार को 224 रेल कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों दिन कुल 476 कर्मी अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन केवल रनिंग स्टाफ लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक व सहायक लोको पायलट ही वोट डाल सकेंगे।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन बीकानेर मंडल कार्यालय के बाहर बने यूनियन बूथ पर काफी संख्या में रेल कर्मचारियों ने पहुंचकर यूनियन की एकता के लिए अपने मत का प्रयोग किया। यह चुनाव सहायक मंडल अभियंता इंजीनियरिंग लालगढ़ सहायक रिटेनिंग अधिकारी सुरेश कुमार मीणा की टीम नेतराम मीणा, गौरव सैनी वरिष्ठ क्लर्क बीकानेर एवं रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स महेंद्रगढ़ की देखरेख में शांतिपूर्वक चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर देवेन्द्र सिंह यादव, अमित कुमार शर्मा सहायक मंडल मंत्री बीकानेर मंडल, महेन्द्र सिंह कार्यालय अधीक्षक, सतीश शर्मा कनिष्ठ अभियंता, इलेक्ट्रिक लोको पायलट मेल, जल सिंह, मनोज कुमार खन्ना, वेदप्रकाश, रविन्द्र कुमार यादव, चंद्र प्रकाश, सतबीर, संदीप, सुनील कुमार, राजेश कुमार, मेट प्रदीप, शैतान सिंह, सूरजभान समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।