फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   on million robbed from a company worker

र जा रहे कंपनी कर्मी के सिर में रॉड मारकर लूटे एक लाख रुपये

Tue, 27 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
on million robbed from a company worker
बैंक से नकदी लेकर जा रहे कंपनी कर्मी के सिर पर रॉड जोनावास स्थित बैंक से मंगलवार को नकदी लेकर कंपनी जा रहे एक कर्मचारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर पर रॉड मारकर घायल कर दिया। उसके बाद नोटों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में पहुंचाकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक कंपनी का कर्मचारी कैलाश सोमवार को जोनावास स्थित एक बैंक से एक लाख रुपये की नकदी निकलवा कर वापस कंपनी जा रहा था। इसी दौरान गांव रसगण के समीप पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर से घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया और बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed