फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On May 31, the route of five trains going from Rewari will be changed

Rewari News: 31 मई को रेवाड़ी से जाने वाली पांच ट्रेनों का मार्ग होगा परिवर्तित

Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
On May 31, the route of five trains going from Rewari will be changed
फोटो : 02अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के कानोता-खातीपुरा रेलखण्ड के मध्य समपार फाटक संख्या 209 व 210 पर आरयूबी निर्माण कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेवाड़ी से गुजरने वाली करीब पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा 31 मई को भुज से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 31 मई को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा 31 मई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 31 मई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 31 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed