फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On February 8, women will once again reach the residence of the Health Minister.

Rewari News: 8 फरवरी को एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंचेंगी महिलाएं

Wed, 21 Jan 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
On February 8, women will once again reach the residence of the Health Minister.
रेवाड़ी। एनएच-71 के पास रामगढ़ भगवानपुर की पंचायती जमीन पर नागरिक अस्पताल को शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 219वें दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता राव रोशन लाल ने की।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन में ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को जिलेभर से महिलाओं ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आवास पर प्रदर्शन किया था। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी जिसके बाद उनके निजी सचिव के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि 7 फरवरी तक स्वास्थ्य मंत्री महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करती हैं तो 8 फरवरी को एक बार फिर महिलाएं मंत्री के आवास पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार एनएच-71 रामगढ़ भगवानपुर स्थित प्रस्तावित नागरिक अस्पताल के निर्माण कार्य को शुरू नहीं करती, तब तक धरना और आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed