फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On Diwali, definitely light a lamp in the name of brave soldiers: Dr. Atmaprakash

दीपावली पर वीर सैनिकों के नाम एक दीपक जरूर जलाएं : डॉ. आत्मप्रकाश

Sun, 19 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 19 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
On Diwali, definitely light a lamp in the name of brave soldiers: Dr. Atmaprakash
फोटो: 05रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को माता लक्ष्मी, भारत माता
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में रविवार को दीपावली पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सक डॉ. आत्मप्रकाश यादव ने दीपावली पर एक दीपक वीर सैनिकों के नाम पर जलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव, झुग्गी-झोपड़ी संस्कार केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी और संस्था के प्रधान दिनेश कपूर भी अतिथि रहे। वक्ताओं ने कहा कि जब देशवासी दीपावली का पर्व उल्लास से मना रहे हैं, तब हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर देश की सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन

इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह दीपावली पर अपने घर में एक दीपक वीर सैनिकों के सम्मान में अवश्य जलाएं और आसपास के सैनिक परिवारों को मिठाई व शुभकामनाएं देकर सम्मानित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल और पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने कहा कि रेवाड़ी वीरों की भूमि है, जिसने रेजांगला युद्ध में देश का मस्तक ऊंचा किया था।
महिला प्रधान निशा सीकरी, पूर्व शिक्षाविद् मधु गुप्ता, पूर्व नगर परिषद प्रधान सुचित्रा चांदना, एडवोकेट दिव्या राजपाल और समाजसेवी अमिता ग्रोवर ने भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां की प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजकुमार यादव, मोहन गोयल, हेमंत ग्रोवर, कुलदीप सोनी और पर्यावरणविद् राजेंद्र गेरा को सम्मानित किया गया। अतिथियों को माता लक्ष्मी, भारत माता, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम दीपों और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed