{"_id":"6813cabe8e56c59dd0074147","slug":"on-assurance-of-payment-the-agency-started-collecting-garbage-rewari-news-c-198-1-rew1001-218835-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भुगतान के आश्वासन पर एजेंसी ने शुरू किया कूड़ा उठाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भुगतान के आश्वासन पर एजेंसी ने शुरू किया कूड़ा उठाना
Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 31महाराणा प्रताप चौक के पास खड़ी कचरा उठाने वाली गाड़ियां। संवाद
- फोटो : निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी ने बकाये का भुगतान होने का आश्वासन मिलने के बाद कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया है। एजेंसी के कर्मचारियों ने 1 मई को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। एजेंसी और नगर परिषद के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद एजेंसी कचरा उठाने के लिए तैयार हुई।
नया टेंडर करने के लिए नगर परिषद ने अगस्त 2024 से पहले ही एस्टीमेट तैयार कर लिया था। फाइल मुख्यालय भेजी गई लेकिन प्रदेश स्तर पर नियमों में बदलाव के कारण फाइल वापस आ गई। इसके बाद दोबारा संशोधित प्रस्ताव भेजा गया लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली है। मामला मुख्यालय में अटका हुआ है। एजेंसी का कहना है कि नगर परिषद पर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बकाया है। कई बार पत्र भेजने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। करीब 5 महीने से भुगतान नहीं किया गया है। पेमेंट नहीं मिलने के कारण वह स्टाफ को मानदेय नहीं दे पा रहे हैं। बिना वेतन के चालक और कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं हैं।
अगस्त 2024 में खत्म हो चुका ठेका
नगर परिषद ने अगस्त 2023 में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का ठेका दया चरण एंड कंपनी को दिया था। 15 अगस्त को चेयरपर्सन पूनम यादव ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया था। यह ठेका एक साल के लिए था। अगस्त 2024 में इसकी अवधि पूरी हो गई थी। नया टेंडर नहीं होने के कारण नगर परिषद ने एजेंसी को ही आगे काम करने की अनुमति दी। पहले दिसंबर 2024 तक समय बढ़ाया गया। तीसरी बार तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया। पिछले 8 महीने से एक्सटेंशन के सहारे ही काम चल रहा है।
विज्ञापन
-
वर्जन
भुगतान करने के आश्वासन पर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने कूड़ा उठाने का कार्य शुरू करवा दिया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।