{"_id":"65f36a5c38199e18240fd774","slug":"old-traditions-are-being-kept-alive-through-singing-rewari-news-c-198-1-rew1001-202057-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुरानी परंपराओं को गायन से जिंदा रखा जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुरानी परंपराओं को गायन से जिंदा रखा जा रहा
Fri, 15 Mar 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
कोसली। गांव नठेड़ा को करीब 600 साल पहले नाहड़ राम ने बसाया था। यहां के लोगों का मुख्य पेशा खेती और पशुपालन है। गांव में 500 घर हैं। विभिन्न जातियों के लोग भाईचारा के साथ रहते हैं। पुरानी परंपराओं को गायन से जिंदा रखा जाता है।
गांव के समाजसेवी महिपाल यादव बताते हैं कि गांव में मामूली झगड़ों को आपस में बैठ कर सुलझा लिया जाता है। क्योंकि गांव का भाईचारा लंबे समय से बरकरार है। गांव नठेड़ा राजनीति में भी सक्रिय है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव पीसीसी के रेलवे विभाग में सदस्य रहे हैं। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा विक्रम यादव कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष रह चुके हैं। तीन बार कोसली बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर रहे हैं। गांव में शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र है। गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र हैं। पंचायत घर के साथ-साथ गांव में पेयजल के लिए बूस्टिंग स्टेशन भी है।
गांव में एक शिव मंदिर है। जहां हर वर्ष महाशिवरात्रि पर होली गायन का शुभारंभ होता है। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन गांव-गांव जाकर विभिन्न होली गायन की पार्टी आधुनिकता में लिप्त होती पुरानी परंपराओं को गायन के माध्यम से याद दिलाती हैं। ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए बुजुर्ग आज की नई पीढ़ी को त्योहारों के बारे में गाकर किस्से सुनाते हैं। होली की तैयारी भी सभी घरों में होती है।