फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Oil theft from tankers busted, two arrested

Rewari News: टैंकरों से तेल चोरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Jun 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Oil theft from tankers busted, two arrested
रेवाड़ी। तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी के खेल का मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) और खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। दो लोगों को तेल चोरी करते हुए पकड़ा। पुलिस के हवाले किया गया। टीम ने बताया कि एक आरोपी ने अपना नाम झज्जर के उमादलपुर निवासी सतीश और खुद को टैंकर का चालक बताया। ड्राइवर को टैंकर से कूदने पर पैर में चोट लग गई। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम भवाड़ी निवासी नितिश बताया।
विज्ञापन

टीम के मुताबिक नितिश खुद को बाड़े का संचालक बता रहा था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



दरअसल सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि बावल रोड पर गांव करनावास के पास तेल डिपो से निकलने वाले पेट्रोल और डीजल के टैंकरों से तेल चोरी किया जाता है। टैंकर को डिपो के आसपास बने बाड़ों में ले जाया जाता है। चालक से सौदा करके तेल निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन

पुख्ता सूचना मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य और आपूर्ति विभाग की टीम को सूचना दी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से करनावास स्थित तेल डिपो के पास खाली प्लॉट में बने बाड़े पर छापा मारा। इस दौरान वहां एक तेल टैंकर से पेट्रोल निकालकर बाल्टियों में भरा जा रहा था। करीब 4 बाल्टियां भरी जा चुकी थीं। जैसे ही टीम ने मौके पर रेड की तो आरोपियों ने टैंकर से चोरी किए तेल को जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। हालांकि टीम ने टैंकर के चालक और एक अन्य आरोपी को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये चोरी किया तेल राजस्थान में सप्लाई किया जाता है। टीम ने तेल से भरे टैंकर को मौके से अपने कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों को मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले किया।





पहले भी तेल चोरी के आ चुके हैं मामले



जिले से गुजरने वाली मुद्रा-दिल्ली पेट्रोलियम पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। रेवाड़ी पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड रेवाड़ी के सुपरवाइजर गांव बगंडवा निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 22 फरवरी को उनकी मुद्रा-दिल्ली पाइप लाइन के खंडोडा-हेली मंडी सेक्शन पर तेल लीक का अलार्म मिला था। जिसकी जांच के लिए 6 टीमों द्वारा पाइप लाइन का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी जितेंद्र कुमार और कृष्ण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अपराध शाखा-II धारूहेड़ा की टीम ने दो और आरोपी यूपी के जिला इटावा के गांव उसराहा निवासी आदेश कुमार व जिला श्रावस्ती के गांव कोंडरी लाल बगड़वा हाल आबाद ध्रुव इन्क्लेव दिल्ली निवासी राजू उर्फ राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।



-----

शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।-कृष्ण कुमार, प्रभारी, थाना माडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed