फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should work at ground level to prevent accidents: DC

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी जमीनी स्तर पर काम करें : डीसी

Thu, 09 May 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Officers should work at ground level to prevent accidents: DC
रेवाड़ी। अधिकारियों को मीटिंग में निर्देश देते डीसी राहुल हुड्डा। स्रोत: डीपीआरओ
रेवाड़ी। सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को डीसी राहुल हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। डीसी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी जमीनी स्तर पर काम करें। उन्होंने विभिन्न रास्तों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर सांकेतिक बोर्ड एवं निर्धारित गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए गति अवरोधक लगाएं तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटना रोकने के लिए विशेष ध्यान दें। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉारिटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित स्थानों पर उच्च क्वालिटी की ब्लिंकर लाइट लगवाएं। खराब लाइट की मरम्मत करवाएं। धारूहेड़ा से जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर तक डिवाइडर ग्रिल लगवाएं, डिवाइडर क्रॉस करने वालों की मॉनिटरिंग की जाए, गलत साइड वाहन चालकों पर अंकुश लगावाएं, अवैध कटों का बंद करवाएं, राजमार्ग पर जगह जगह मेडिकल इमरजेंसी नंबर भी प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed