फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should solve the problems of the people on time: SDM

लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करें अधिकारी : एसडीएम

Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Officers should solve the problems of the people on time: SDM
अधिकारियों की बैठक लेते कोसली एसडीएम होशियार सिंह। - फोटो : Rewari
कोसली। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम होशियार सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों को विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए अधिकारियों को चाहिए कि वो इनको निर्धारित समय में पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अधिकारी विशेष परिस्थितियों को छोड़कर प्रतिदिन कार्य दिवस में दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याएं सुनते हुए उनका समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यालय के बाहर जरूरी सेवाओं की सूची प्रकाशित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान एसडीएम ने ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर से क्षेत्र में पौधरोपण की जानकारी लेते अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोसली के चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी ली। उन्होंने नाहड़ सीएचसी की एलएमओ से कोरोना से बचाव को लेकर अब तक हुए टीकाकरण और सैम्पलिंग का डाटा प्रस्तुत करने के आदेश दिए। उन्होंने मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर अब तक संबंधित विभागों द्वारा की गई मैपिंग की जानकारी ली। एसडीएम होशियार सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं को लेकर अपडेट रहें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार, एलएमओ डॉ. मोनिका राव, एसडीओ गजराज, डॉ. रविंद्र कुमार, बीएओ डॉ. अजित जाखड़, नितिन रोहिल्ला, मार्किट कमेटी सचिव जितेंद्र यादव, डॉ. सूर्यपाल, सीडीपीओ दीपिका सैनी, प्रो. संजीव कुमार, जेई युद्धवीर सिंह, डॉ. जयपाल सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed